मेंडलीफ की आवर्त सारणी | Mendlif Ki Avart Sarni

Mendlif Ki Avart Sarni :- दोस्तों आज हम आपको मेंडलीफ की आवर्त सारणी के बारे में लेख लिखा है। इस लेख में हमने मेंडलीफ की आवर्त सारणी, मेंडलीफ आवर्त सारणी के दोष, इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
अक्सर कक्षा 10 11 12 के विद्यार्थियों को मेंडलीफ की आवर्त सारणी के बारे में पूछा जाता है। इसलिए विद्यार्थियों की सहायता के लिए हमने Mendeleef Ki Avart Sarni पर लिखा है।
Mendlif Ki Avart Sarni In Hindi
मेंडलीफ का आवर्त नियम :-“तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु भार के आवर्ती फलन” होते है। मेंडलीफ ने भौतिक एवं रासायनिक गुणों की समानता के आधार पर समस्त तत्वों को बढ़ते हुए परमाणु भार के रूप में व्यवस्थित किया। तत्वों की इस सारणी को “मेंडलीफ आवर्त सारणी” कहते है।
मेंडेलीफ़ आवर्त सारणी के गुण
- मेंडलीफ की मूल आवर्त सारणी में आठ वर्ग हैं। उस समय तक अक्रिय गैस ज्ञात नही थी।
- इन वर्गों को दो उपवर्ग A तथा B में विभाजित किया गया।
- मेंडलीव की आवर्त सारणी के वर्तमान स्वरूप में 9 वर्ग है तथा नवा वर्ग “शून्य वर्ग” कहलाता है।
- आवर्त सारणी में क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहा गया।
- पहले आवर्त में केवल दो तत्व रखें गए इसे “अतिलघु आवर्त” कहते हैं
- दूसरे तथा तीसरे आवर्त में आठ-आठ तत्व है इन “लघु आवर्त” कहते है।
- चौथे तथा पांचवे आवर्त में बत्तीस तत्व है इसे “दीर्घ आवर्त” कहते हैं।
- छठे आवर्त में 32 तत्व हैं इसे “दीर्घ आवर्त” कहते है। यद्यपि सारणी में इस आवर्त में 18 तत्व ही नजर आ रहे हैं लेकिन लैंथेनाइड श्रेणी के 14 तत्व भी वस्तुत: इसी आवर्त के सदस्य है।
- सातवा आवर्त अपूर्ण आवर्त हैं, जिसमे भविष्य में खोजे जाने वाले तत्वों के लिए रिक्त स्थान है।
मेंडलीफ आवर्त सारणी के दोष
मेंडलीफ आवर्त सारणी के दोष :- मेंडलीफ आवर्त सारणी के निम्न प्रकार के दोष हैं।
- कुछ स्थानों पर मेंडलीफ की आवर्त सारणी में परमाणु भार के आरोही क्रम का पालन नहीं हुआ।
- समस्थानिक के परमाणु भार भिन्न भिन्न होने पर भी उन्हें एक ही स्थान पर रखा गया।
- मेंडलीफ ने गुणों के आधार पर हाइड्रोजन को क्षार धातु वह हैलोजन को दोनों उप वर्गों में स्थान दिया। जबकि असंगत है।
- समान गुण वाले तत्वों को भिन्न-भिन्न वर्ग में रखा गया।
- लैंथेनाइड व एक एक्टिनाइड को आवर्त सारणी में कोई उपयुक्त स्थान नहीं दिया गया।
- मेंडलीफ की आवर्त सारणी में आवर्तीता का कारण स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें –
विज्ञान किसे कहते है | Vigyan Kise Kahate Hain
विद्युत धारा | Vidyut Dhara
गति किसे कहते है | Gati Kise Kahate Hain
गलनांक किसे कहते है | Galnank Kise Kahate Hain
हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया Mendlif Ki Avart Sarni आपको पसंद आयी होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले। इसके बारे में अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।